Youngsters said – doctors come late to the animal hospital | युवाओं ने कहा- पशु अस्पताल में देरी से आते हैं डॉक्टर

Youngsters said – doctors come late to the animal hospital | युवाओं ने कहा- पशु अस्पताल में देरी से आते हैं डॉक्टर


रायसेन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के सागर तिराहे के पास स्थिति पशु चिकित्सालय को लेकर अक्सर लापरवाही की शिकायतें सामने आती रहती हैं । ऐसा ही एक मामला सोमवार को आया , जब शहर के कई सेवाभावी युवा घायल गाय का इलाज कराने पहुंचे तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे । इसके चलते उन्हें परेशानियों को सामना करना पड़ा । इससे आक्रोशित युवाओं को कहना था कि अस्पताल का तय सुबह 8 बजे से 11 बजे और दूसरी पारी में 4 से 5 बजे तक का है । लेकिन सुबह 10 बजे के पहले डॉक्टर नहीं आते ।

शहर के चिमन कुशवाह और गोपाल साहू ने बताया कि सड़कों पर घायल अवस्था में पड़ी गायों के बे इलाज के लिए अस्पातल लेकर आते हैं तो इलाज के लिए डॉक्टरों को ढूंढना पड़ता है । इससे समय भी जाया होता और इलाज में देरी भी । उप संचालक डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल के कहना है कि वे डॉक्टरों को निर्देशित करेंगे कि तय समय पर वे पशुओं के इलाज के लिए मौजूद रहेंगे ।

खुद किराया देकर लाए घायल सांड को

शहर करीब 20 किमी दूर सेहतगंज पर एक घायल सांड मिलने पर समाज सेवा और गौ सेवक अखिलेश श्रीवास्तव लोडिंग वाहन का 600 रुपए किराया चुकाकर पशु अस्पताल लाए और उसका इलाज शुरु करवाया । इसी तरह वे समय-समय में गायों के इलाज के अपने खर्च पर निजी दुकानों से दवाईयां भी उपलब्ध कराते हैं ।

0



Source link