शिवपुरीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
करैरा और पोहरी में होने वाले उपचुनाव की तारीखें भले ही घोषित न हुई हों लेकिन प्रशासन की तैयारी इन उपचुनावों को लेकर जारी है। जहां मास्टर ट्रेनर के द्वारा पोलिंग केंद्रों पर किस तरह से उन्हें मतदान कराना है और उनकी तैयारियां क्या रहेंगी इस बाबत चुनावी प्रशिक्षण देकर कर्मचारियों को अभी से दक्ष किया जा रहा है।
मतदान दलों, मतगणना दलों, ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट कमिशनिंग आदि निर्वाचन कार्यों के प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 25 सितंबर को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के नवीन भवन कक्ष क्रमांक 5 में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विधानसभा क्षेत्र करैरा, कोलारस एवं पोहरी के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी और पिछोर के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
0