GPS and GIS survey of Waqf Board properties | वक्फ बोर्ड संपत्तियों का हो जीपीएस और जीआईएस सर्वे

GPS and GIS survey of Waqf Board properties | वक्फ बोर्ड संपत्तियों का हो जीपीएस और जीआईएस सर्वे


रतलाम13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति बनाने की मांग

रतलाम सहित प्रदेश की सभी 25 हजार वक्फ संपत्तियों का सर्वे जीपीएस एवं जीआईएस के माध्यम से किया जाए। बोर्ड द्वारा कमेटी गठन के पहले बनाए जाने वाले सदस्य व पदाधिकारियों का पुलिस वेरीफिकेशन किया जाए ताकि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को कमेटियों में आने से रोका जा सके। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता, मेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष मो. मोहम्मद सलीम मेव ने अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मिनिस्टर रामखेलावन पटेल से भोपाल में हुई मुलाकात में मांग पत्र सौंपते हुए कही। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सदस्य सैयद अमजद अली, छोटू बादशाह दरगाह कमेटी सदर रईस कुरैशी भी साथ थे। इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण समिति का शीघ्र गठन करने की मांग की। संपत्ति संरक्षण के लिए मंत्री पटेल ने प्रशासन को तत्काल निर्देश दे दिए। प्रतिनिधि मंडल ने हुसैन टेकरी शरीफ पर जियारत करने का दावत नामा भी दिया।



Source link