Classes will start online in the college from October 1 | कॉलेज में एक अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू होंगीं कक्षाएं

Classes will start online in the college from October 1 | कॉलेज में एक अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू होंगीं कक्षाएं


दतियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर कोविड महामारी को देखते हुए नव प्रवेशित छात्र/छात्राएं एवं वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों के हित को देखते हुए एक अक्टूबर से ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ होंगीं। जिन्हें बाद में महाविद्यालय की वेबसाइट www.pgcdatia.ac.in पर भी अपलोड भी किया जाएगा।
आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा जारी आदेशों परिपालन में यह तैयारियां की गई हैं। इन कक्षाओं का प्रसारण माइक्रोसाॅफ्ट टीम, वैबैक्स एवं गूगल मीट प्लेटफार्म पर किया जाएगा। छात्रों के लिए उनकी कक्षा में सेक्शन के अनुसार छोटे-छोटे वाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं। जिन पर अध्ययन सामग्री अपलोड की जाएगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. डीआर राहुल ने बताया कि दतिया जिले के सभी छात्रों तक महाविद्यालय आनॅलाइन माध्यम से अध्ययन सामग्री पहुंचाने के लिए प्रयासरत है, ताकि जिले के छात्र कोरोना संक्रमण काल में किसी भी प्रकार का अभाव उनके अध्ययन में न हो।



Source link