मुरैना8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
करार के मुताबिक पानी देने में राजस्थान का जल संसाधन विभाग हमेशा फिसडडी रहा है। लेकिन कोटा के अफसर की आदत को जानते हुए भी ग्वालियर व चंबल संभाग के अफसर 6 अक्टूबर की बैठक में राजस्थान के अधिकारियों से 10 अक्टूबर को पार्वती एक्वाडक्ट पर पानी मांगेंगे।
रवी सीजन की बोवनी के लिए किसानों को खेतों में पलेवा की आवश्यकता महसूस हो रही है। इस बार गर्मी अधिक होेने के कारण खेत सूखे पड़े हैं। इसलिए किसान सरसों की बोवनी से पहले 15 अक्टूबर तक खेतों का पलेवा कर लेना चाहता है। किसानों की मांग को महसूस करते हुए जल संसाधन विभाग ने 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे ऑनलाइन एक बैठक का आयोजन कोटा बैराज के अफसरों के साथ रखा है।