इंदौर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बच्चों की चीख सुनकर परिजन दौड़े और अस्पताल लेकर आए। लेकिन जान नहीं बच सकी।
- विनोबा नगर में 48 साल के राधेश्याम दो बच्चों के साथ शाम को पतंग उड़ा रहे थे
बच्चों को छत पर लेकर गए एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। वह पतंग उड़ाते-उड़ाते पड़ोसी की छत पर चला गया था। लौटते समय उसका बैलेंस बिगड़ा और पैर फिसलने से जमीन पर आ गिरा। परिजन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छत से नीचे गिरने हुए युवक वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पड़ोस में रहने वाले रोशन ने बताया कि 48 वर्षीय राधेश्याम निवासी विनोबा नगर शाम करीब 6 बजे अपने दोनों बच्चों को पतंग उड़ाने के लिए घत पर लेकर गए थे। पतंग उठाते समय वे पास वाले की छत पर चढ़कर चले गए थे। लाैटते समय उनका पूरा ध्यान पतंग पर था। इस कारण वे अपनी छत पर आते समय अनियंत्रित हाेकर गए। पैर फिसलने से वे दूसरी मंजिल से नीचे जा गिरे। उन्हें उठाकर तत्काल अस्पातल लेकर पहुंचे, जहां रात में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया और शव का पीएम करवाया।