खिरकिया2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- छीपाबड़ पुलिस ने आरेापियों काे उनके गांवाें से किया था गिरफ्तार
छीपाबड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से नाबालिगाें के अपहरण के आरोपियों को शुक्रवार गिरफ्तार किया है। 14 सितंबर और 6 अक्टूबर को पुलिस ने केस दर्ज किए थे। जांच के बाद पुलिस ने नाबालिगों की बरामदगी करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है। टीआई ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि खालवा थाना के पिपलिया गांव के दिनेश पिता पूनमचंद (22) ने 16 साल की नाबालिग का अपहरण कर लिया था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म भी किया। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर काेर्ट पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई ने बताया कि चारुवा निवासी रोहित पिता रमेश (20) ने 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया था। उसे भी उसके गांव से गिरफ्तार कर नाबालिग को परिजनों को सौंपा गया। इस आरोपी काे भी काेर्ट ने जेल भेज दिया है।