Women made pudding, khichdi and porridge, made hair | महिलाओं ने बनाया हलुवा, खिचड़ी, और दलिया, कराया बाल भाेज

Women made pudding, khichdi and porridge, made hair | महिलाओं ने बनाया हलुवा, खिचड़ी, और दलिया, कराया बाल भाेज


श्योपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी सेवाश्रम द्वारा संचालित पोषण समृद्ध ग्राम योजना के तहत शुक्रवार काे ग्राम पाराेंद मेेें बाल भोज कार्यक्रम रखा गया। जिसमें न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट शबनम अफगानी ने बाल सुलभ आहार बनाने की विधि सिखाई। गांव की 21 महिलाओं ने तीन समूह में कार्यक्रम स्थल पर ही हलुवा, खिचड़ी व दलिया तैयार किया। साथ में 2 समूह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रहा।

एक समूह ने 6 से 9 माह तक के बच्चाें के लिए मीठा हलुवा तैयार किया। दूसरे समूह ने 9 से 12 माह के बच्चाें के लिए पाैष्टिक दलिया और तीसरे समूह ने 12 माह से 2 वर्ष तक बच्चाें के लिए खिचड़ी बनाई।



Source link