Salakanpur temple will remain closed for devotees in Navratri due to Kerena infection, final decision on Chief Minister Shivraj Singh | काेराेना संक्रमण के चलते नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा सलकनपुर मंदिर , अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर

Salakanpur temple will remain closed for devotees in Navratri due to Kerena infection, final decision on Chief Minister Shivraj Singh | काेराेना संक्रमण के चलते नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा सलकनपुर मंदिर , अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Salakanpur Temple Will Remain Closed For Devotees In Navratri Due To Kerena Infection, Final Decision On Chief Minister Shivraj Singh

हाेशंगाबाद9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट और सीहाेर के स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार काे बैठक कर 16 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सलकनपुर मंदिर में दर्शन पर राेक लगाने का निर्णय लिया। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लेकर आदेश पारित किया जाएगा। सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया स्थानीय प्रशासन ने यह तय किया है कि काेराेना संक्रमण के चलते नवरात्र के दाैरान मंदिर दर्शन के लिए बंद रखा जाएगा।

उन्हाेंने बताया कि सीढ़ियाें सहित राेप-वे और वाहनाें से मंदिर पर चढ़ने पर प्रतिबंध रहेगा। नवरात्र के दाैरान केवल मंदिर के पुजारियाें काे ही मंदिर में पूजन की अनुमति रहेगी। अन्य किसी भी व्यक्ति काे दर्शनाें की अनुमति नहीं हाेगी। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष उपाध्याय ने बताया नवरात्र शुरु हाेने के एक दिन पहले 16 अक्टूबर से ही मंदिर में दर्शनाें पर राेक रहेगी। यह राेक दशहरे के बाद तक रहेगी। बैठक में विदिशा सांसद रामकांत भार्गव, पूर्व विधायक बुदनी राजेंद्र सिंह ठाकुर, सीहाेर कलेक्टर अजय गुप्ता, एसपी एचएस चाैहान स्थानीय लाेग व अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया ने बताया शुक्रवार को बैठक में फैसला लिया गया कि भीड़ के कारण श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक रहेगी।



Source link