श्याेपुर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पार्कों में गंदगी देख सीएमओ से शिकायत करने बंगले पहुंचे लोग।
शहर के हजारेश्वर पार्क और सरदार गुलाबसिंह पार्क में शुक्रवार को सुबह की सैर पर पहुंचे लाेगाें काे चाैतरफा फैली गंदगी का सामना करना पड़ा। दाेनाें पार्क में इधर-उधर बिखरा कचरा, टूटे डस्टबिन काे देखकर परेशान लाेेग इन पार्क के नजदीक स्थित सीएमओ बंगले पर पहुंच गए।
सीएमओ मिनी अग्रवाल काे नींद से जगाकर पार्क में फैली गंदगी का आलम दिखाया। सीएमओ अग्रवाल ने तुरंत एक्शन लेते हुए सफाई दराेगा काे तलब किया और दाेनाें पार्कों की सफाई का काम शुरू करवाया। यह शिकायत करने वालाें में भाजपा की नेता कल्पना राठौर, दिनेश प्रजापति, देशराज जाट, गुलाब प्रजापति, अशोक श्रीवास्तव आदि लाेेग शामिल थे।