- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Another Corona Patient Sprints From Super Specialty Hospital; Admitted Two Days Ago, Died During Treatment
जबलपुर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मेडिकल के सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल से शुक्रवार की सुबह एक कोरोना पीड़ित मरीज ने छलाँग लगा दी। अवसाद से ग्रस्त उक्त मरीज नीचे गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कटनी जिले के बहोरीबंद का रहने वाला था, जिसे दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव होने पर यहाँ भर्ती किया गया था।
मानसिक रूप से परेशान था | दो दिन पहले उक्त मरीज 46 वर्षीय सतीश दुबे को मेडिकल के स्पाइन इंजुरी सेंटर में बनाए गए कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार उसे मानसिक रूप से बीमार होने की संभावना पर एक दिन पहले ही उसका इलाज शुरू हुआ था। बीती रात उसे साँस लेने में तकलीफ होने पर सुपर स्पेशिएलिटी के दूसरी मंजिल स्थित कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
वहाँ से आज सुबह उसने वेंटीलेशन की खिड़की को खोल छलाँग लगा दी थी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की, वहीं पोस्टमार्टम के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसके पहले भी अवसाद से ग्रस्त होकर कोरोना मरीज यहाँ से कूद कर जान दे चुके हैं, वहीं कई को छलाँग लगाने के पहले बचा लिया गया।