Former minister Jeetu Patwari reached for campaigning for Sanwer Assembly by-elections | जीतू पटवारी बुजुर्ग को दादी बताकर मीडिया के सामने लाए, पूछा- कमलनाथ सरकार में क्या कमी थी? महिला बोलीं- कई कमियां थी

Former minister Jeetu Patwari reached for campaigning for Sanwer Assembly by-elections | जीतू पटवारी बुजुर्ग को दादी बताकर मीडिया के सामने लाए, पूछा- कमलनाथ सरकार में क्या कमी थी? महिला बोलीं- कई कमियां थी


इंदौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मीडिया के सामने महिला से पटवारी ने कमलनाथ सरकार की कमियों के बारे मे पूछा।

  • पटवारी बीसीएम पैराडाइज, नरीमन पॉइंट, स्पेस पार्क, अमृत पैलेस में जनसंपर्क को पहुंचे थे
  • जनसंपर्क के दौरान ही पटवारी मीडिया के सामने महिला को लेकर आए और उन्हें दादी बताया

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। रविवार को कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बीसीएम पैराडाइज, नरीमन पॉइंट, स्पेस पार्क और अमृत पैलेस में जनसंपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस को एक बुजुर्ग महिला से कमलनाथ की तारीफ करवाने का विचार उलटा पड़ गया। दरअसल, महिला ने तपाक से कह दिया कि कमलनाथ सरकार में कई कमियां थीं।

जीतू पटवारी ने लोगों ने बात कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

जीतू पटवारी ने लोगों ने बात कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

पटवारी ने बुजुर्ग से पूछा था- कमलनाथ सरकार में क्या कमी थी?

दरसअल, चुनाव प्रचार के दौरान पटवारी ने बुजुर्ग महिला को को मीडिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कहा- ये हमारी दादी हैं। ईमानदारी से बताना, आपको हमारी सौगंध है, मैं आपका पोता हूं। कमलनाथ सरकार की क्या-क्या कमियां हैं। दादी ने झट से कहा- बहुत कमियां थीं। इस पर पटवारी ने कहा – जैसे। दादी बोलीं- बहुत कमियां थीं, फिर पटवारी ने कहा- जैसे… इस पर दादी ने कहा- यह तो याद नहीं, लेकिन बहुत कमियां थीं। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

कांग्रेस उम्मीदवार गुड्‌डू के साथ कई कॉलोनियों में पहुंचे पटवारी।

कांग्रेस उम्मीदवार गुड्‌डू के साथ कई कॉलोनियों में पहुंचे पटवारी।

पटवारी ने तुलसी सिलावट पर साधे निशाने

पटवारी ने पूछा- ये जो तुलसी राम भैय्या पांच साल का चुनाव हुआ था और उसमें बीच में ही बिक गए, यह काम अच्छा हुआ या बुरा हुआ? इस पर दादी हंसने लगीं। पटवारी ने फिर सवाल दोहराया। इस पर दादी ने कहा- काम करोगे तो लोग पूछेंगे, नहीं तो कौन पूछेगा। इस पर पटवारी ने फिर से कहा- आप ईमानदारी से बताओ की जनप्रतिनिधि को बिकना चाहिए या नहीं बिकना चाहिए। इस पर दादी ने कहा- नहीं बिकना चाहिए। इसके बाद दादी बोलीं- मुझे इस बारे में ज्यादा समझ नहीं है।



Source link