Last Updated:
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से मिले. विराट कोहली हाल ही में लंदन से वापस लौटे हैं. ऐसा माना जा रहा था कि विराट कोहली लियोनेल मेसी से मिलने यहां आए हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. विराट कोहली मथुरा में प्रेमानंद जी के धाम पर पहुंचे.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली हाल ही में लंदन से वापस भारत लौटे. विराट कोहली 12 दिसंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट किए गए थे. मुंबई से कुछ ही घंटे बाद विराट-अनुष्का नई दिल्ली पहुंचे. विराट कोहली जब मुंबई पहुंचे तो ये अटकलें तेज हो गई थी कि वह लियोनेल मेसी से मिलने भारत पहुंचे हैं. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. विराट कोहली नाम तो मुंबई और न ही दिल्ली में अर्जेंटीना के फुटॉबलर से मिले.
विराट कोहली दिल्ली से मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए. इस दौरान विराट कोहली घुटने पर बैठकर हाथ में नाम जप का माला लिए चुप-चाप प्रेमानंद महाराज को सुनते रहे. ये पहली बार नहीं है जब विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के धाम पहुंचे हैं. इससे पहले विराट कोहली अपनी वाइफ के साथ यहां दर्शन करने आ चुके हैं.
Virat Kohli और Anushka Sharma मिलने आए पूज्य महाराज जी से pic.twitter.com/ND93dlFdwu
दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट
इसी महीने शुरू होने वाले घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली नजर आने वाले हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता बताई थी. ऐसे में लंबे समय बाद विराट अपने घरेलू टीम दिल्ली के लिए मैदान पर उतरेंगे.
विराट इसलिए भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे, क्योंकि बीसीसीआई का नियम है कि टीम इंडिया में सिलेक्शन के लिए हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर वो खिलाड़ी नेशनल टीम में सिलेक्शन के लिए पात्र नहीं होंगे. वहीं विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं, ऐसे में उनके पास सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी का ही विकल्प है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट ने मचाई थी धूम
हाल ही में खत्म हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में विराट कोहली ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था. विराट कोहली ने इस सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया. विराट को धुआंधार खेल लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया. इस सीरीज के बाद विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे में खेलेंगे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें