खजराना गणेश मंदिर गर्भगृह में घुसे BJP विधायक के बेटे: गोलू शुक्ला का परिवार फिर विवादों में, नवदंपती ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला – Indore News

खजराना गणेश मंदिर गर्भगृह में घुसे BJP विधायक के बेटे:  गोलू शुक्ला का परिवार फिर विवादों में, नवदंपती ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला – Indore News


इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का परिवार एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार मामला शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा हुआ है, जहां मंदिर प्रशासन की रोक के बावजूद विधायक के बेटे और बहू ने गर्भगृह में प्रवेश किया और एक-दूसरे को माला पहनाई।

.

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश शुक्ला और उनकी पत्नी सिमरन हाल ही में खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह 11 दिसंबर को हुआ है। इसके बाद मंदिर दर्शन के दौरान वे प्रतिबंधित गर्भगृह में पहुंचे और भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

गौरतलब है कि कोरोना काल से ही खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में विधायक परिवार के सदस्यों का गर्भगृह में पहुंचना नियमों के उल्लंघन और विशेष व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

मंदिर प्रशासन की भूमिका को लेकर भी उठ रहे सवाल

अब खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर नियमों के पालन, समानता और मंदिर प्रशासन की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मंदिर प्रशासन और प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसे थे रुद्राक्ष

यह पहला मौका नहीं है जब विधायक गोलू शुक्ला का परिवार इस तरह के मामलों को लेकर सुर्खियों में आया हो। इससे पहले विधायक के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर देवास के चामुंडा माता मंदिर देवास में जबरन पट खुलवाने और उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने के आरोप लग चुके हैं।

इन खबरों को भी पढ़िए…

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसा विधायक का बेटा

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इंदौर-3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष जबरन घुस गया। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उसे रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने उसे धमकाया। विधायक गोलू शुक्ला भी वहां मौजूद थे। दोनों ने करीब 5 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link