Fire in Maruti van parked inside house, two people scorched, Ujjain admitted | घर के अंदर खड़ी मारूति वैन में लगी आग, दो लोग झुलसे, उज्जैन भर्ती

Fire in Maruti van parked inside house, two people scorched, Ujjain admitted | घर के अंदर खड़ी मारूति वैन में लगी आग, दो लोग झुलसे, उज्जैन भर्ती


बिछड़ौद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिछड़ौद में नजरपुर रोड स्थित एक घर के अंदर खड़ी मारूति वैन में शनिवार रात को अचानक आग लग गई। इससे वैन पूरी तरह जल गई। आसपास मौजूद लोगों ने पानी, ईंट, रेत डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा टल गया।

सूत्रों के अनुसार वैन में लगे गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण रात को आग लग गई तो कुछ लोगों का कहना कि वैन में गैस भरते समय आग लगी। आग की खबर लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घर के अंदर खड़ी वैन को बाहर निकाला।

इससे वहां रहने वाले सोनू रंगरेज, मुबारिक रंगरेज आग से झुलस गए। इनका इलाज उज्जैन अस्पताल में चल रहा है। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची।

घट्टिया थाना प्रभारी विपिन बाथम अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा बनाया। थाना प्रभारी बाथम ने बताया घर में खड़ी वैन में आग लगी, जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हुए।



Source link