Goshala was inaugurated in cattle roaming on the streets | सड़कों पर घूम रहे मवेशीजनवरी में हुआ था गोशाला का उद्धघाटन

Goshala was inaugurated in cattle roaming on the streets | सड़कों पर घूम रहे मवेशीजनवरी में हुआ था गोशाला का उद्धघाटन


लहार21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भीकमपुरा में बनी गोशाला जिसके गेट पर ताला लगा हुआ है ।

नगर की सड़कों पर आवारा घूम रहे मवेशियों के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा नगर से करीब पांच किलो मीटर दूर भीकमपुरा में 9 महीने पहले गोशाला का निर्माण कराया गया था। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. गाेविंद सिंह द्वारा किया गया था। लेकिन उद्घाटन होने के बाद भी गोशाला के गेट पर ताला लटका हुआ होने से आज भी आवारा मवेशी नगर की सड़कों पर घूम रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए जनवरी 2020 को डॉ. गोविंद सिंह ने गोशाला का उद्घाटन किया था। उस दौरान पूर्व मंत्री द्वारा गोशाला में आवारा मवेशियों की रखने की बात कही गई थी। लेकिन पिछले 9 महीने से गोशाला गेट पर ताला लगा हुआ है।

सड़कों पर घूम रहे हैं मवेशीः लहार निवासी राजेंद्र कुमार, रामप्रताप, मायाराम,जगदीश आदि का कहना है कि भीकमपुरा में गोशाला आवारा मवेशियों के लिए बनाई गई थी। लेकिन वह उद्घाटन के बाद से ही बंद है। हमारे लिए तो गोशाला सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। इस कारण से आज भी आवारा मवेशी नगर की सड़कों पर घूम रहे हैं, जो आए दिन लोगों को सींग मारकर घायल कर देते हैं। वहीं रात के समय नगर के तिराहा और चौराहा सहित जनपद कार्यालय परिसर में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।



Source link