किदांबी श्रीकांत डेनमार्क ओपन में क्वार्टरफाइनल में हारे, इस दिग्गज ने दी मात

किदांबी श्रीकांत डेनमार्क ओपन में क्वार्टरफाइनल में हारे, इस दिग्गज ने दी मात


ओडेंसे: भारत के टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) शुक्रवार को मेंस सिंगल्, क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन से हारकर डेनमार्क ओपन (Denmark Open) से बाहर हो गए. दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चोऊ टिएन चेन (Chou Tien Chen) ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए अगले 2 गेम अपने नाम कर जीत हासिल की. उन्होंने एक घंटा और दो मिनट तक चले मैच में श्रीकांत को 20-22 21-13 21-16 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें- जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक, अनुष्का शर्मा भी हुईं ट्रोल

5वीं रैंकिंग के श्रीकांत की जीत से भारत का 750,000 डॉलर इनामी राशि के सुपर 750 टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया.  कोरोना वायरस महामारी की वजह से बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिर्फ इसी वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट का आयोजन हो पाएगा.

श्रीकांत ने पहले गेम में 7-4 से बढ़त बना ली थी लेकिन चेन ने वापसी की और 11-10 से आगे हो गए. लेकिन भारतीय खिलाड़ी वापसी करते हुए 19-19 की बराबरी पर आ गया। फिर श्रीकांत ने इसे 20-20 कर 22-20 से 1-0 की बढ़त बना ली.

लेकिन दूसरे गेम में चेन ने दबदबा बनाया और 10-9 की बढ़त से 21-13 से इसे अपने नाम कर 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. निर्णायक गेम में श्रीकांत ने शुरू में कुछ जुझारूपन दिखाया लेकिन बाद में वह इसे कायम नहीं रख सके और चेन ने आखिरी 4 में जगह पक्की की. लक्ष्य सेन गुरूवार को दूसरे दौर में जबकि शुभंकर डे और अजय जयराम पहले दौर में ही बाहर हो गए थे.
(इनपुट-भाषा)





Source link