Dacia Spring Electric बाजार में सबसे सस्ती EV कार उपलब्ध कराना चाहती है. (फाेटो सौजन्य से renault.com)
Renault कंपनी Dacia Spring Electric कंपनी की ही कार है. इसकी Kwid पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसके जरिए कंपनी ने EV मार्केंट में दस्तक दी थी. चीन में इस कार की कीमत करीब 9 हजार डॉलर है जो कि 6 लाख 60 हजार रुपये के करीब होती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 17, 2020, 10:30 AM IST
Dacia Spring की EV कार की कीमत का अनुमान- Renault कंपनी Dacia Spring Electric कंपनी की ही कार है. इसकी Kwid पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसके जरिए कंपनी ने EV मार्केंट में दस्तक दी थी. चीन में इस कार की कीमत करीब 9 हजार डॉलर है जो कि 6 लाख 60 हजार रुपये के करीब होती है साथ ही चीन दुनिया में अपने प्रोडक्ट की सस्ती कीमत को लेकर जाना जाता हैं. ऐसे में इस कार की कीमत बहुत ज्यादा होने की उम्मीद नहीं है. वहीं चीन अपने प्रोडक्ट को जर्मनी और फ्रांस देशों में ज्यादा से ज्यादा बेचना चाहता है.
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार मार्केट में धूम मचाने की तैयारी में Audi, लॉन्च करेगी e-tron SUV
Dacia Spring Electric कार के फीचर्स- इस कार में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मैनुअल एसी और फुली डिजिटल कलर स्क्रीन और रडार सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं इस कार में 26.8 किलोवाट की बैटरी दी जाएंगी. जो फोर व्हीलर वाहन के हिसाब से कमजोर है. लेकिन इस कार की कीमत लोगों को इसकी ओर आकर्षित कर सकती है.