बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा पत्रकारों से बात करते हुये.
मध्य प्रदेश (MP) में अब बीजेपी (BJP) प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि कमलनाथ कोई मिस वर्ल्ड हैं क्या? साथ ही बीजेपी ने (Congress) पर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 17, 2020, 8:22 PM IST
बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ क्या मिस वर्ल्ड हैं और गुड्डू मिस यूनिवर्स हैं? हमने तो उनके नेताओं की दैहिक संरचना पर कभी टिप्पणी नहीं की. बाल बढ़ाना हिंदू धर्म की संस्कृति है, भगवान राम ने भी अपने बाल बढ़ाए थे. ऐसे में सज्जन वर्मा ने बाल बढ़ाने को पाखंड कहकर हिंदू धर्म का अपमान किया है. बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि बाल बढ़ाना हमारी संस्कृति में है.
बता दें कि सांवेर में कांग्रेस (Congress) की नामांकन रैली के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा था, ‘सुन रे भैय्या कैलाशिया, ये सज्जन वर्मा बोल रहा है तेरी औकात कितनी है? इसके बाद सज्जन सिंह ने वो सभी बातें कहा डाली थीं जो राजनीतिक मंच में शोभा नहीं देतीं.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे सचिन पायलट, सोनिया गांधी नहीं करेंगी प्रचारइसके जवाब में बीजेपी के प्रवक्ता ने पलटवार किया, कहा कि कमलनाथ क्या मिस वर्ल्ड हैं, प्रेमचंद गुड्डू क्या मिस यूनिवर्स हैं. हमने तो कभी उनकी आलोचना उनके दैहिक संरचना के आधार पर नहीं की है. राजनीति में थोड़ा गरिमा का ध्यान रखिए, हमने सज्जन वर्मा की बयानबाजी के खिलाफ डीआईजी और जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने शिकायत दर्ज कराई है.
बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों पर चुनाव होने हैं, इसके लिए प्रचार अभियान शुरू हो चुका है. तीन नवंबर को सभी सीटों के लिए वोटिंग होनी है. इस बार मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे नई सरकार बना सकते हैं और मौजूदा सरकार को गिरा भी सकते हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों की साख दांव पर लगी है. वहीं सत्ता की चाबी भी इन उपचुनाव के नतीजों के निकलेगी.