Photo of workers missing from MNREGA site, Piparkhed Panchayat Secretary suspended, employment assistant sacked | मनरेगा साइट से श्रमिकों के फोटो गायब, पीपरखेड़ पंचायत सचिव सस्पेंड, रोजगार सहायक बर्खास्त

Photo of workers missing from MNREGA site, Piparkhed Panchayat Secretary suspended, employment assistant sacked | मनरेगा साइट से श्रमिकों के फोटो गायब, पीपरखेड़ पंचायत सचिव सस्पेंड, रोजगार सहायक बर्खास्त


खरगोन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झिरन्या जनपद के पीपरखेड़ नाका में मनरेगा के 11 जॉबकार्ड में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व जैकलिन फर्नांडीज के फोटो लगाकर राशि निकालने के मामले में पंचायत सचिव व रोजगार सहायक की लापरवाही उजागर हुई है। पंचायत के पासवर्ड लीक होने से फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अपलोड करना पाया गया है। इस आशय की जिला पंचायत की जांच टीम की रिपोर्ट पर सीईओ गौरव बेनल ने सचिव मोजीलाल सोनाने को सस्पेंड कर दिया। जबकि रोजगार सहायक रूमसिंह जमरे को बर्खास्त कर दिया। जांच टीम ने ग्राम पंचायत के ऑनलाइन पासवर्ड व पंचायत का गोपनीय रिकॉर्ड लीक होने के लिए पंचायत सचिव व रोजगार सहायक की गंभीर स्तर की लापरवाही मानी। जांच प्रक्रिया के बीच मनरेगा के जॉबकार्ड से श्रमिकों के फोटो गायब है। उनपर अंकित जानकारियां भी फर्जी है। मामला उजागर होने के बाद से अब साइट पूरी तरह से खुल नहीं रही है। मनरेगा वेबसाइट का कामकाज दिल्ली से होता है इसलिए एनआईसी से मदद मांगी गई है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मनरेगा जिला परियोजना अधिकारी श्याम कुमार रघुवंशी व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अधिकारी मयंक तिवारी ने गांव जाकर जांच कर रिपोर्ट सौंपी है।

जिलेभर में होगी मनरेगा जॉबकार्ड्स की जांच
झिरन्या मामले के सामने आने के बाद जॉबकार्ड में बड़े पैमाने पर फर्जी जानकारी होने की बात सामने आ रही है। इसमें नाम, उम्र, पता व कई अन्य तरह की जानकारी शामिल है। जिला पंचायत सीईओ गौरव बेनल ने जिलेभर की जनपदों के सीईओ को जॉबकार्ड की गंभीरता से जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। सीईओ ने जॉबकार्ड से छेड़छाड़ और आर्थिक अनियमितता को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सभी जॉबकार्डधारियों से होगी पूछताछ
जॉबकार्ड धारी मोनू पुत्र शिवशंकर ने बताया उसने पत्नी के साथ खरंजा निर्माण में सात दिनों तक काम किया और उन्हें 2500 रुपए मिले। उसका कहना है कुछ लोगों ने गुरुवार को उनके खाते से 30 हजार रुपए निकालने की बात कही तो मैं घबरा गया था, जबकि मेरे खाते में उक्त राशि जमा नहीं है। मंगल पिता बाबूलाल, सोनू पिता शांतिलाल, जितेंद्र पिता ओंकार, जावेद पिता साबिर, उमराव पिता मेरचंद, खुश्याल पिता हीरालाल ने मनरेगा में काम कर भुगतान लेना बताया।

फोटो से छेड़छाड़ की आशंका

^ पंचायत कर्मियों के पासवर्ड की किसी को जानकारी होने पर फोटो से छेड़छाड़ की आशंका है। वित्तीय अनियमितता जांच दल को नहीं मिली। अभी मनरेगा की साइट खुल नहीं रही है। – महेंद्र श्रीवास्तव, सीईओ जनपद झिरन्या



Source link