10-year-old girl raped in Bikheda 20 days after gang rape in Marugarh | मारुगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के 20 दिन बाद बाइखेड़ा में 10 साल की बालिका से दुष्कर्म

10-year-old girl raped in Bikheda 20 days after gang rape in Marugarh | मारुगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के 20 दिन बाद बाइखेड़ा में 10 साल की बालिका से दुष्कर्म


झिरन्या17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मारुगढ़ सामूहिक दुष्कर्म के 20 दिन के बाद ही 10 साल की बालिका से दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता रिश्तेदारों के यहां आई थी। पड़ोस में ही रहने वाला युवक आरोपी है। पीड़िता के परिजनों ने चैनपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार झिरन्या से दो किमी दूर बाईखेड़ा में रविवार को शाम करीब 7.30 बजे आरोपी सोमा बलराम पीड़िता को बहला-फुसलाकर सोसायटी के पीछे ले गया।

यहां आरोपी ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम की शिकायत की है। आरोपी फरार है। पीड़िता कुछ दिन पहले ही रिश्तेदार के घर आई हुई थी।



Source link