BJP workers staged a sit-in protest against Kamal Nath, Women’s Front burnt effigy | कमलनाथ के खिलाफ भाजपाइयाें ने सतरास्ते पर किया माैन धरना, महिला माेर्चा ने किया पुतला दहन

BJP workers staged a sit-in protest against Kamal Nath, Women’s Front burnt effigy | कमलनाथ के खिलाफ भाजपाइयाें ने सतरास्ते पर किया माैन धरना, महिला माेर्चा ने किया पुतला दहन


हाेशंगाबाद18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

माैन धरने के दाैरान सांसद राव उदयप्रताप सिंह और विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा बातचीत करते दिखे

  • पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

प्रदेश सरकार की मंत्री इमरती देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की टिप्पणी काे लेकर साेमवार काे भाजपाइयाें ने सतरास्ते पर माैन धरना दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में हो रहे विधानसभा के चुनाव में हार के डर से बौखलाए हैं इसलिए इस तरह की भाषा का का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दाैरान भाजपा महिला माेर्चा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला जलाया। भाजपा महिला माेर्चा कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर धरना दिया।

धरने में भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सहित वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौन धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। धरने के बाद महिला मोर्चा के कार्यकताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।



Source link