सिवनीमालवा18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इस वर्ष नवरात्र पर्व पर पहली बार सुरक्षा की दृष्टि से सार्थक कदम उठाया गया है। कोरोना महामारी के बाद शहर में लगभग 55 स्थानों पर मां दुर्गा, साईं बाबा, भगवान शंकर की प्रतिमा की स्थापना की गई है। इन पंडालों में सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी सौम्या अग्रवाल ने सभी मंडलों में एक चार्ट बनाकर लगवाया है।
इस चार्ट पर मंडल आयोजक का नाम, थाना प्रभारी, बिजली विभाग, फायर ब्रिगेड, बीट प्रभारी, कोरोना सेंटर का नाम और मोबाइल नंबर का उल्लेख है। यदि मंडल में किसी भी प्रकार की कोई समस्या या दुर्घटना होने की संभावना होती है तो ऐसी स्थिति में चार्ट में उल्लेखित अधिकारी को मोबाइल पर सूचना दी जा सकती है और अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचेंगे और समस्या का निराकरण करेंगे।
प्रशासन के द्वारा ऐसा चार्ट बनाया जाना और पूरे प्रशासनिक अधिकारियों को मंडलों से संलग्न करना अपने आप में एक अभिनव प्रयोग है। एसडीओपी सौम्या अग्रवाल द्वारा एक सार्थक पहल है, इससे नवरात्र के दौरान पूरे प्रशासन का लगातार सहयोग मिलेगा। एसडीओपी सौम्या अग्रवाल का कहना है कि नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण और धार्मिक माहौल में संपन्न हो, यही हमारा प्रयास है।