Usurers asking for 8 lakhs instead of 2 | 2 के बदले 8 लाख माँग रहा था सूदखोर

Usurers asking for 8 lakhs instead of 2 | 2 के बदले 8 लाख माँग रहा था सूदखोर


जबलपुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अधारताल थानांतर्गत महाराजपुर में एक सूदखोर दो लाख रुपये के कर्ज के बदले में 8 लाख की वसूली के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर मकान व दुकान कब्जाने की धमकी दे रहा था। सूदखोर से परेशान महिला की शिकायत पर जाँच करते हुए मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मैत्री नगर, महाराजपुर निवासी नीतू साहू, 38 वर्षीय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति बिरजू साहू ने चार माह पूर्व शंकर टोला महाराजपुर निवासी सूदखोर हाकिम सिंह के पास अपनी दुकान की रजिस्ट्री के पेपर गिरवी रखकर 2 लाख रुपये कर्ज लिया था।

इसके बदले ब्याज के रूप में 1 लाख रुपये देेने के बाद भी सूदखोर हाकिम सिंह आए दिन गाली-गलौज करते हुए घर व दुकान कब्जाने की धमकी देता था। प्रताड़ना से तंग आकर उसके पति ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। बाद में सूदखोर के डर से उसके पति घर छोड़कर कहीं चले गए हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चला है।



Source link