Now started making awareness for sanitary pads | अब सैनेटरी पैड के लिए जागरूक करने में जुटीं

Now started making awareness for sanitary pads | अब सैनेटरी पैड के लिए जागरूक करने में जुटीं


रतलाम41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

माहवारी के दिनों में सैनेटरी पैड का उपयोग हो… ताकि स्वच्छता बनी रहे, स्वास्थ्य भी बेहतर रहे। सैनेटरी पैड को लेकर कोई झिझक नहीं होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ शहर की शिवानी सोलंकी ने ग्राम कलमोड़ा में महिलाओं से सैनेटरी पैड को लेकर चर्चा की। शिवानी ने बताया कि जब वे महिलाओं को एकत्र कर रहे थे, तो पहले तो महिलाएं शर्मा रही थीं। उन्हें समझा कर लेकर आए… चर्चा आगे बढ़ी तो महिलाओं ने बताया कि वे खुद कपड़े का इस्तेमाल करने के कारण बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। शिवानी ने बताया महिलाओं को माहवारी में सैनेटरी पैड के इस्तेमाल करने का संकल्प दिलवाया जा रहा है। इस मुहिम को महिला व बालिका तक पहुंचाने का उद्देश्य है। शुरुआत में रतलाम के आसपास के गांवों में जाएंगे, इसके बाद दूरस्थ के गांवों में जागरूक करेंगे।



Source link