Azhar Ali may lose Test captaincy of Pakistan Cricket Team before New Zealand Tour | पाकिस्तान के अजहर अली से छिन सकती है टेस्ट कप्तानी, जानिए क्या है वजह

Azhar Ali may lose Test captaincy of Pakistan Cricket Team before New Zealand Tour | पाकिस्तान के अजहर अली से छिन सकती है टेस्ट कप्तानी, जानिए क्या है वजह


कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान अजहर अली (Azhar Ali) को न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) से पहले पद से हटाया जा सकता है और उनकी जगह सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) या मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

यह भी देखें- VIDEO: युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा ने अक्षय कुमार के इस गाने पर किया जबरदस्त डांस

अजहर ने अभी 81 टेस्ट मैच खेले हैं और वो टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है. सूत्रों के मुताबिक क्रिकेट समिति का एक प्रभावशाली व्यक्ति उन्हें पद से हटाना चाहता है जबकि पीसीबी चेयरमैन और सीईओ भी अजहर को कप्तान बनाए रखने पर विचार करने की बात कह चुके हैं.

अजहर को पिछले साल अक्टूबर में सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया था. इन 12 महीनों में पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया से 2 टेस्ट मैच गंवाए. उसने श्रीलंका और बांग्लादेश घरेलू सीरीज में जीत दर्ज की लेकिन इंग्लैंड दौरे में 3 टेस्ट मैच की सीरीज में उसे 0-1 से हार झेलनी पड़ी.

सूत्रों के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अभी अजहर का स्थान लेने के प्रबल दावेदार है. पीसीबी सीईओ वसीम खान (Wasim Khan) ने कहा है कि अजहर के भविष्य पर फैसला करने के लिए 11 नवंबर को बैठक होगी. इसमें नये मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति पर भी चर्चा होगी क्योंकि मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने यह पद छोड़ दिया है.
(इनपुट-भाषा)





Source link