दिग्विजय सिंह ने शिवराज को चुनौती दी. (फाइल फोटो)
दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) ने कहा-बीजेपी (BJP) लगातार आरोप लगाती है कि कमलनाथ उद्योगपति हैं. कमलनाथ का कौन सा उद्योग है आप बता दें. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीना ठोक कर एक्टिंग भी की
दिग्विजय सिंह ने कहा, भाजपा सरकार को जनता पर भरोसा नहीं है. वो अधिकारियों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है. जिन प्रत्याशियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं उनके पर कार्रवाई नहीं हो रही है. उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वापसी की तारीख के तत्काल बाद पोस्टल बैलेट की लिस्ट मिल जाना चाहिए. जो अभी तक नहीं मिली है.कोविड को ध्यान में रखते हुए 80 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों, दिव्यांग ओर सस्पेक्टेटड कोविड मरीज़ों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था है.इसकी सूची तैयार हो गई थी लेकिन अभी तक कांग्रेस उम्मीदवारों को वो सूची नहीं दी गयी है. जबकि पोस्टल बैलेट डालना शुरू हो चुका है.
शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं
दिग्विजय सिंह ने कहा-पिछली बार जब जो हमनें शिकायत की थीं वो सही साबित हुईं. उसके बावजूद किसी पर कार्रवाई नहीं की गयी. जन अभियान परिषद के लोगों को फिर बहाल कर दिया गया और वो फिर से प्रचार कर रहे हैं.दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की कि सेंसेटिव पोलिंग बूथ पर सेंटर फोर्स का प्रयोग किया जाए.न मोदी का झोला खाली न मामा का
महबूबा मुफ़्ती के बयान पर दिग्विजय सिंह ने कोई कमेंट नहीं किया. उन्होंने कहा आज प्रदेश की बात की जाए. सीएम शिवराज के झोला वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा न नरेंद्र मोदी का झोला खाली है न ही मामा का झोला खाली है.शिवराज सिंह झूठ बोल कर लोगों का हक मार रहे हैं.शिवराज ऐसे किसान पुत्र हैं जिन्होंने 15 साल में एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया.सैकड़ों हजार करोड़ रु बेईमानी से कमाएं.
शिवराज सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह पर जमीन संबंधी मामले में गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा-एक पत्र मुख्यमंत्री को भेज रहा हूं. मैं चाहता हूं वे इसका जवाब दें. बीजेपी लगातार आरोप लगाती है कि कमलनाथ उद्योगपति हैं. कमलनाथ का कौन सा उद्योग है आप बता दें. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीना ठोक कर एक्टिंग भी की.दिग्विजय ने कहा प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ निश्चित तौर पर मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री हैं. इमरती देवी के बयानों पर जवाबी हमला करते हुए दिग्विजय ने कहा – उन्होंने कहा था नरेन्द्र तोमर का घेराव करें.