अर्धशतक जड़ने के बाद मनदीप सिंह
कुछ दिन पहले ही मनदीप सिंह (Mandeep Singh) के पिता का निधन हो गया था, मगर भारत लौटने की बजाय किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का यह बल्लेबाज तुरंत बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरा, हालांकि उस मैच में वह ज्यादा देर पर क्रीज पर नहीं टिक पाए थे.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 27, 2020, 6:15 AM IST
हालांकि पिता के निधन के बाद मनदीप भारत लौटने की बजाय तुरंत बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरे थे, मगर वह जल्दी आउट हो गए और उन्होंने उस अधूरी कसर को केकेआर के खिलाफ पूरा किया. मैच के बाद मनदीप ने पिता को याद करते हुए बताया कि उनके लिए यह कितना मुश्किल था.
You deserve it all and more @mandeeps12 😊😊#Dream11IPL pic.twitter.com/c5GRlWgU5q
— IndianPremierLeague (@IPL) October 26, 2020
हमेशा नॉट आउट रहने के लिए कहते थे पिता
मनदीप ने कहा कि यह मेरे लिए काफी खास है. मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते थे कि हर मैच में नॉट आउट रहना. निश्चित रूप से विशेष है. वह हमेशा मुझसे कहते थे. चाहे 100 या 200 का स्कोर करो, आपको नॉट आउट ही रहना चाहिए. मैच से पहले मैंने राहुल (केएल राहुल) से बात की थी. पिछले मैच में मैं जल्दी स्कोर करने की कोशिश कर रहा था और मैं वह करने में सहज नहीं था. मैंने राहुल को कहा कि यदि मैं अपना नॉर्मल गेम खेलता हूं तो मैं मैच जीतूंगा और मुझे विश्वास था. यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: केएल राहुल को मिला प्रमोशन, टीम इंडिया के उप कप्तान बनाए गए
IND vs AUS: ऋषभ पंत को झटका, वनडे और टी20 टीम से बाहर हुए, संजू सैमसन जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
मनदीप ने कहा कि इसके बाद राहुल ने कहा कि मैं जिस तरह से खेलना चाहता हूं, वैसे खेलूं. इस जीत से खुशी है. क्रिस गेल ने सिर्फ मुझसे कहा कि बल्लेबाजी करते रहो और आखिर तक खेलो. मैंने उन्हें सिर्फ इतना कहा कि आपको रिटायर नहीं होना चाहिए.