Tell Kamal Nath to the public on whose gestures the power meter, public relations scam and extortion in the name of IIFA | कमलनाथ जनता को बताएं कि बिजली मीटर, जनसंपर्क घोटाला और आइफा के नाम पर उगाही किनके इशारों पर हुई

Tell Kamal Nath to the public on whose gestures the power meter, public relations scam and extortion in the name of IIFA | कमलनाथ जनता को बताएं कि बिजली मीटर, जनसंपर्क घोटाला और आइफा के नाम पर उगाही किनके इशारों पर हुई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Tell Kamal Nath To The Public On Whose Gestures The Power Meter, Public Relations Scam And Extortion In The Name Of IIFA

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़े आरोप लगाए हैं।

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- कमलनाथ 15 महीने का हिसाब न देकर हार की बौखलाहट से झूठे आरोप लगा रहे हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस कमलनाथ सरकार के 15 महीने का हिसाब न देकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ को 15 महीने के कार्यकाल का जनता के सामने हिसाब देना चाहिए न कि हार की बौखलाहट में अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना चाहिए।

कोरोना से निपटने के बजाए आइफा को तवज्जो दी
वीडी शर्मा ने कहा कि ‘जनवरी में केंद्र ने कोरोना को लेकर सभी प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन कमलनाथ सरकार कोरोना से निपटने के इंतजाम करने के बजाए इंदौर में आइफा आयोजन के लिए बैठकों में व्यस्त थी, उसे जनता से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने कोरोना संकट को गंभीरता से नहीं लिया, उसके लिए आइफा ही सब कुछ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक पीपीई किट तक की व्यवस्था नहीं की। कांग्रेस उस पीपीई किट पर भी आरोप लगा रही है जिसने कोरोना योद्धाओं की जान की हिफाजत की।’

दिग्विजय के इशारे पर 15 महीने चली कमलनाथ सरकार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 15 महीने दिग्विजय सिंह के इशारे पर कमलनाथ सरकार चली। उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ बताएं कि राजू मोंटाना और गोपाल रेड्डी से उनके क्या संबंध है? उन्होंने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड में जिस रतुल पुरी का नाम 7600 करोड़ और 780 करोड़ के घोटाले में सामने आया क्या वे उनके मामा नहीं है?’ वीडी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सीएम के ओएसडी रहे प्रवीण कक्कड़ और आरके मिगलानी के यहां आयकर के छापे पड़ते हैं और 281 करोड़ रुपए मिलने की अधिकारिक पुष्टि होती है। कमलनाथ को बताना चाहिए कि उनके मिगलानी और कक्कड़ से क्या संबंध है? और इतनी बड़ी राशि उनके पास कहां से आई? ​​​​​​​

जनसंपर्क घोटाले में कितनों की बंदरबांट हुई?

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘छिंदवाड़ा परियोजना को लेकर अग्रिम 450 करोड़ रुपए आपकी सरकार रहते किसे दिए गए? यह जनता जानना चाहती है कि 131 करोड़ रुपए के जनसंपर्क घोटाले में पैसों की बंटरबाट किन किन लोगों को किसके इशारे पर हुई। उन्होंने कहा कि कमलनाथ बताएं कि कांग्रेस नेता दिग्विजय की पत्नी जिस मीडिया संस्थान में सहभागी बनी, उस मीडिया संस्थान को कमलनाथ सरकार द्वारा कितने पैसों की बंटरबाट की गयी? उन्होंने कहा कि 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश का बंटाढार करने वाले मिस्टर दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से कमलनाथ सरकार को संचालित करने का काम कर रहे थे।’

बिज क्राफ्ट कंपनी का मालिक किसका दोस्त?
शर्मा ने आरोप लगाया कि ‘मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने आइफा अवार्ड के नाम पर उद्योगपतियों पर दबाव डालकर ब्रिज क्राफ्ट कंपनी को लाभ पहुंचाने का काम किया। कमलनाथ बताएं कि ब्रिज क्राफ्ट का मालिक किसका दोस्त था? उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने दबाव डालकर एलपीजी कंपनी से 40 करोड और बिरला कंपनी से 4 करोड का भुगतान ब्रिज क्राफ्ट को कराया। 15 महीने तक कमलनाथ सरकार गरीब जनता की चिंता करने के बजाए धन उगाही में लगी रही।’



Source link