अपने बेबाक बयानों के चलते अब कमलनाथ मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. चुनाव आयोग ने उन पर बड़ी कार्रवाई की है. (फाइल फोटो)
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के बयानों के चलते अब वे मुश्किल में फंस गए हैं. पहले उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा और उसके बाद उनके जवाब को आयोग ने संतोषजनक नहीं माना, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका कांग्रेस स्टार प्रचारक होने का दर्जा छीन लिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 30, 2020, 7:03 PM IST
आगे क्या होगा
चुनाव आयोग ने तत्काल आदेश जारी करते हुए कमलनाथ पर कार्रवाई की है. आयोग ने शुक्रवार शाम 5 बजे से ही कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है. हालांकि कमलनाथ इस दौरान भी कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकते हैं लेकिन उनके प्रचार पर जाने के चलते होने वाला पूरा खर्च उम्मीदवार को वहन करना होगा.
कांग्रेस ने कहा- ये एकतरफा कार्रवाईकमलनाथ पर चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने आदेश के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान किया है. कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आयोग की कार्रवाई पूरी तरह से एकतरफा है. अब इस आदेश के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में अपील करने जा रही है. गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के नेताओं के खिलाफ भी कांग्रेस ने शिकायत की लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. अब कांग्रेस मामले पर विधि विशेषज्ञों से राय लेगी और कोर्ट का रुख करेगी.
क्या कहा था कमलनाथ ने
कमलनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था. उन्होंने सीएम को नौटंकी कलाकार कहा था. कमलनाथ ने कहा था कि वे मुंबई जाकर एक्टिंग करें. इसके साथ ही उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि आपके भगवान तो वह माफिया हैं जिससे आपने मध्यप्रदेश की पहचान बनाई है. आपके भगवान को मिलावटखोर हैं.