भोपाल में कोलार लाइन की मरम्मत पूरी, पानी की आंशिक सप्लाई आज शाम संभव; 1 नवंबर से नॉर्मल सप्लाई का दावा

भोपाल में कोलार लाइन की मरम्मत पूरी, पानी की आंशिक सप्लाई आज शाम संभव; 1 नवंबर से नॉर्मल सप्लाई का दावा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • 40 year old Kolar Line Repaired In Bhopal, Partial Supply Possible From This Evening; Claim To Supply Normal From 1 November

भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी में कोलार पाइपलाइन फूटने से शहर की आधी आबादी को शनिवार की सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। पाइपलाइन को सुधारने का काम रात भर चला।

  • प्रेशर ज्यादा होने से उड़ गई थी 2 फीट की डमी प्लेट; 12 घंटे की मशक्कत के बाद हो पाई मरम्मत, 100 फीट ऊंचा उड़ा था फव्वारा
  • महीने भर में दो बार फूटी कोलार पाइपलाइन, स्थायी समाधान के लिए बिछाई जा रही है लोहे की पाइपलाइन

भोपाल की मेन कोलार पाइपलाइन फूटने से शनिवार को सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इससे चार इमली, शाहपुरा, निशातपुरा और कोटरा समेत 50 से अधिक कालोनियों में पानी का संकट बना रहा। कुछ जगहों पर नगर निगम ने टैंकरों से सप्लाई कराई गई।

इधर, पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा हो गया है, लेकिन अब तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। रविवार को सुबह भी सप्लाई सामान्य हो सकेगी या नहीं। इस पर संशय है। नगर निगम के अफसरों का दावा शाम तक सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी, लेकिन साइट पर मौजूद निगम इंजीनियरों की माने तो शाम को सप्लाई होना मुश्किल रहेगा ही, सुबह भी आंशिक रूप से ही कालोनियों में पानी की सप्लाई हो सकेगी।

पाइप में लगी डमी प्लेट पानी के प्रेशर की वजह से उड़ गई, जिससे 100 फीट ऊंचा फौव्वारा फूट पड़ा।

पाइप में लगी डमी प्लेट पानी के प्रेशर की वजह से उड़ गई, जिससे 100 फीट ऊंचा फौव्वारा फूट पड़ा।

10-12 घंटे की मशक्कत के बाद पूरा हुआ मरम्मत का काम
कोलार रोड के इनायतपुर ब्रिज पर फूटी कोलार पाइपलाइन की मरम्मत का काम 10 से 12 घंटे की मशक्कत के बाद पूरा हो सका। नगर निगम ने दावा किया था कि हम रात में ही मरम्मत का काम पूरा कर लेंगे, लेकिन पाइपलाइन से निकलते फौव्वारे को रोकने में ही निगम की टीम को रात 12 बज गए थे। इसके बाद पाइप से पानी निकालने में 5-6 घंटे लगे, इसके लिए तीन पंप लगाने पड़े। बाद में उस जगह पर बैल्डिंग कराई गई। असल में, दो फीट की एक डमी प्लेट थी, जो पानी के प्रेशर से उखड़कर उड़ गई थी। ये प्लेट पहले कभी मेंटेनेंस के दौरान ही लगाई गई थी। अब दोबारा से वहां पर नई प्लेट लगाकर वैल्डिंग की गई है।

कोलार पाइपलाइन के चार फीडर और 100 टंकियां
निगम के अधीक्षण यंत्री (पीएचई) एआर पवार कहते हैं कि हमारे पंप चालू हो गए हैं और चार इमली, शाहपुरा की टंकियों में पानी गिरना शुरू हो गया है। शाम तक सप्लाई चालू कर देंगे। लेकिन साइट पर मौजूद इंजीनियर का कहना है मेंटेनेंस का काम पूरा हो गया है और कोलार से पंप भी चालू हो गए हैं, लेकिन फीडर भरने और उसके बाद टंकियां भरने जाएंगी, उसके बाद ही नॉर्मल सप्लाई शुरू हो पाएगी।

शुक्रवार शाम को जब पाइपलाइन फूटी तो कुछ इस तरह से फूटा फौव्वारा।

शुक्रवार शाम को जब पाइपलाइन फूटी तो कुछ इस तरह से फूटा फौव्वारा।

40 साल पुरानी है सीमेंट की कोलार पाइपलाइन, इसलिए बार-बार फूट रही
एआर पवार कहते हैं कि सीमेंट की माइल्ड स्टील से कोटेड कोलार पाइपलाइन 30 से 40 साल पुरानी है, इसीलिए बार-बार फूट जाती है। अब नगर निगम इसका स्थाई समाधान करने जा रहा है। स्टील की नई पाइपलाइन कोलार डैम से बिछाई जा रही है, जो 57 किलोमीटर की होगी। इसमें तकरीबन 52 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को टाटा कंपनी को दिया गया है। पहले के मुकाबले ये पाइपलाइन 150 मिमी ज्यादा मोटी होगी। ये 1650 एमएम की मोटाई का पाइप होगा, जबकि अभी की 1500 एमएम है। नगर निगम मानकर चल रहा है कि नई पाइपलाइन में 40 से 50 साल तक कोई दिक्कत नहीं आएगी। पहला पाइप 10 मिमी थिकनेस वाला था, वहीं इस बार 14 मिमी की थिकनेस वाला लगा रहे हैं।

निगम अफसर का दावा- सप्लाई शाम तक शुरू हो जाएगी
नगर निगम के अधीक्षण यंत्री पीएचई केके पवार का कहना है कि पाइप लाइन का मेंटेनेंस का काम पूरा हो गया है, हमने टंकियों में पानी चढ़ाना शुरू कर दिया है। शाहपुरा और चार इमली की टंकियों में पानी गिरने लगा है। बाकी टंकियों में भी शाम तक पानी गिरने लगेगा। इसके बाद सप्लाई भी शुरू कर देंगे। पवार ने बताया कि सुबह से शहर में नार्मल सफाई शुरू हो जाएगी।

मौके पर मौजूद रहे असिस्टेंट इंजीनियर कोलार पाइपलाइन प्रदीप बख्शी ने बताया कि शाम को आंशिक सप्लाई ही हो पाएगी। सुबह से भी सप्लाई नॉर्मल हो पाएगी या नहीं कह नहीं सकता हूं। क्योंकि कोलार पाइपलाइन के 4 फीडर हैं और उससे जुड़ी करीब 100 टंकियां हैं। इन्हें भरने में टाइम तो लगेगा। हालांकि हमने मेंटेनेंस का काम पूरा कर लिया है और पानी के लिए हमारे मोटर पंप चालू हो चुके हैं।

नगर निगम की टीम रात भर करती रही पाइपलाइन की मरम्मत।

नगर निगम की टीम रात भर करती रही पाइपलाइन की मरम्मत।

इन कालोनियों में पानी की दिक्कत रही
नारियल खेड़ा, जेपी नगर, पीजीबीटी क्षेत्र, काजी कैंप, शाहजहांनाबाद, टीला जमालपुरा, बाल विहार, पुतलीघर, इब्राहिमगंज, चांदबड, आरिफ नगर, शांति नगर, ग्रीन पार्क, जनता क्वार्ट्स, साईं बाबा नगर, अरेरा कॉलोनी ई-6, जवाहर चौक, गुलमोहर कॉलोनी, नूर महल, इमामी गेट, पीर गेट, अशोक कॉलोनी आदि में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

अरेरा कॉलोनी (ई-1 से ई-5), रेलवे कॉलोनी, हबीबगंज, 1100 क्वार्टर्स, चार इमली, पंचशील नगर, प्लेटिनम प्लाजा, शास्त्री नगर, जवाहर चौक, गिन्नौरी, मोती मस्जिद, चांदबड़, निशातपुरा, स्टेशन बजरिया, नेहरू नगर, कोटरा, बघीरा अपार्टमेंट, साउथ टीटी नगर, 228 क्वार्टर्स, अंबेडकर नगर, 25वीं बटालियन, गीतांजलि कॉम्पलेक्स, संजय कॉम्पलेक्स, शाहपुरा सेक्टर ए-बी-सी, गुलमोहर कॉलोनी, अरेरा कॉलोनी ई-7 एक्सटेंशन, बिसनखेड़ी, शाहपुरा छावनी, बुधवारा, लखेरापुरा।



Source link