पुलिसकर्मियों को और थाने से जबतक मदद मिलती, मौके का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला.
मौके पर पुलिसकर्मियों का जत्था दोबारा पहुंचा. लेकिन इस बीच मिले मौके का फायदा उठाकर गांजा तस्करी का मुख्य आरोपी श्यामलाल अपने परिजनों के साथ फरार हो चुका था.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 1, 2020, 8:01 PM IST
बताया जाता है कि कल देर रात सिटी कोतवाली पुलिस ड्रग्स के आरोपी देवेंद्र चौरसिया की तलाश में दमोह से हटा के लिए पहुंची थी. यहां छत्तीसगढ़ पासिंग की एक गाड़ी पर शक होने पर जब कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि छत्तीसगढ़ के रहनेवाले आरोपी गोपारंजन पटनायक, जीतू साहू और सोमनाथ पटनायक गैसाबाद थाना के खैरी गांव में श्यामलाल पटेल को 65 किलो गांजा बेचकर लौटे हैं. इस जानकारी के बाद संबंधित पुलिसकर्मी खैरी गांव श्यामलाल पटेल के घर जब गांजा जप्त करने पहुंचे, तो आरोपी के करीब एक दर्जन परिजनों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. औचक हमले की वजह से पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचा कर के मौके से भागना पड़ा.
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को इस घटना के बारे में सूचित किया. इसके बाद हटा थाना, मडियादो थाना और रनेह थाना से पर्याप्त पुलिस बल भेजा गया. तब मौके पर पुलिसकर्मियों का जत्था दोबारा पहुंचा. लेकिन इस बीच मिले मौके का फायदा उठाकर गांजे का मुख्य आरोपी श्यामलाल अपने परिजनों के साथ फरार हो चुका था. पुलिस ने मौके की पूरी तलाशी ली, लेकिन वहां पर किसी भी प्रकार से गांजे की जब्ती करने में नाकाम रही. पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.