2 रु. प्रतिदिन में मिलेगी व्हीलचेयर, वाॅकर, स्टैंडिंग स्टिक

2 रु. प्रतिदिन में मिलेगी व्हीलचेयर, वाॅकर, स्टैंडिंग स्टिक


खंडवा21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पाटीदार समाज ने की पहल, फोन आते ही जरूरतमंद को मिलेगी सुविधा

जरूरतमंदों की मदद के लिए पाटीदार समाज ने हेल्थ इक्विपमेंट बैंक की शुरुआत की है। इसमें 2 रुपए प्रतिदिन की दर पर व्हीलचेयर, वाॅकर, स्टैंडिंग स्टिक, गले और कमर में लगाने के बेल्ट मरीजों को उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा सभी के लिए रहेगी। फोन लगाते ही जरूरतमंद को यह उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत 5 नवंबर से हो जाएगी। यह सुविधा हर किसी के लिए उपलब्ध रहेगी फिलहाल सीमित उपकरण मंगवाए हैं। जैसे-जैसे डिमांड बढ़ेगी और उपकरण बुलाए जाएंगे। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर लेवा पाटीदार समाज व कच्छ पाटीदार समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गई। समाज के रोहित देसाई ने बताया कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों के तहत सीमित समाजजनों की उपस्थिति में जन्म जयंती कार्यक्रम मनाया गया। समाज के वरिष्ठ कैलाश पाटीदार, पुरुषोत्तम पटेल ने सरदार पटेल के जीवन एवं उपलब्धियों के साथ-साथ भारत के निर्माण में उनके योगदान के बारे में चर्चा की। भारत सरकार द्वारा घोषित एकता दिवस के उपलक्ष्य में सभी उपस्थित समाजजनों ने देशहित में सामाजिक एकता की शपथ ली। समाज के वरिष्ठ केशुभाई पटेल के स्वर्गवास पर सभी ने 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पाटीदार समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल पाटीदार, कैलाश पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, खंडवा एसएडीओ संतोष पाटीदार, दीपक पाटीदार व कच्छ पाटीदार समाज के प्रभुदास पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, शांतिलाल पटेल, किरण भाई पटेल व अन्य ने उपस्थित थे।

डिमांड आते ही उपलब्ध करा देंगे उपकरण
रोहित ने बताया ऑपरेशन के बाद 20 दिन या अधिकतम 1 माह के लिए व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती है। बाजार में इसकी कीमत 15 सौ से 4 हजार रु. है। उपकरण के लिए जरूरतमंद से इसकी राशि जमा कराई जाएगी। लौटाते ही दो रु. प्रतिदिन काटकर शेष राशि लौटा दी जाएगी। उपकरण के लिए रोहित देसाई 9179304444, विशाल पाटीदार 9826377029 और पवन पाटीदार 9425327121 के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link