राजस्थान पर बड़ी जीत के बाद ऑयन मोर्गन ने भगवान भरोसे छोड़ी केकेआर की क्वालिफिकेशन की उम्मीद

राजस्थान पर बड़ी जीत के बाद ऑयन मोर्गन ने भगवान भरोसे छोड़ी केकेआर की क्वालिफिकेशन की उम्मीद


केकेआर अभी प्लेऑफ की रेस में कायम है

नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने ऑयन मोर्गन (Eoin Morgan) की 35 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी से सात विकेट पर 191 रन बनाये थे


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 2, 2020, 2:26 PM IST

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान ऑयन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के महत्वपूर्ण मैच में रणनीति के अनुसार खेल दिखाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच में आक्रामकता के साथ खेलने उतरी थी क्योंकि उनके पास इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था, और अब टीम की किसमत उन्होंने भगवान पर छोड़ दी है.

कोलकाता के 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम कमिंस (Pat Cummins) (34 रन पर चार विकेट), शिवम मावी (Shivam Mavi) (15 रन पर दो विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) 20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी.

जोखिम उठाने को तैयार थे बल्लेबाज
नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने मोर्गन की 35 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी से सात विकेट पर 191 रन बनाये थे. मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने सोचा था कि 191 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी रहेगा. मुझे लगता है कि आउट होकर लौटे प्रत्येक बल्लेबाज ने कहा था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार है. वैसे भी हम पूरी आक्रामकता के साथ खेलने के इरादे से उतरे थे क्योंकि इसके अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं था. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो अधिक जोखिम उठाने के लिए तैयार थे.’मोर्गन ने कहा कि ओस उम्मीद से काफी पहले गिरने लगी जिससे रॉयल्स की टीम फायदे की स्थिति में नहीं रही. उन्होंने कहा, ‘ओस उम्मीद से काफी पहले गिरने लगी इसलिए वे फायदे की स्थिति में नहीं थे.’

स्मिथ ने कहा राजस्थान रॉयल्स ने जल्दी खोए विकेट
रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि पावर प्ले में पांच विकेट गंवाने के बाद जीत दर्ज कर पाना बेहद मुश्किल था. स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगा कि यह 180 रन के आसपास का विकेट था. थोड़ी ओस थी. पावर प्ले में चार विकेट (पांच विकेट) गंवाने के बाद वहां से वापसी करना काफी मुश्किल था. कमिंस ने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और हमें अच्छी गेंदों को भी खेलना पड़ा.’

उन्होंने कहा, ‘हमने काफी तेज शुरुआत की लेकिन इसके बाद काफी सारे विकेट एक साथ गंवा दिए. टूर्नामेंट का अंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा. हमने काफी अच्छी शुरुआत की थी और इस मैच से पहले भी दो मैच जीते. बीच के चरण में हम राह से भटक गए.’ स्मिथ ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और आलराउंडर राहुल तेवतिया की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘जोफ्रा ने लगभग सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. तेवतिया पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुछ नया करता रहा लेकिन बाकी खिलाड़ी इनका साथ नहीं दे पाये.’





Source link