SRH vs MI Live Score, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी

SRH vs MI Live Score, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी


नई दिल्ली. आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आज आखिरी लीग मुकाबला शारजाह (Sharjah) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी थी वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है. टीम अगर आज जीत हासिल करती है तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी और चौथी टीम होगी वहीं उसकी हार और नेट रनरेट का फर्क केकेआर को प्लेऑफ की जगह बना दिला सकते हैं. मुंबई के लिए इस मैच में जीत महज औपचारिकता है क्योंकि उसका पहले क्वालिफायर में खेलना तय है. हालांकि महज 48 घंटे बाद होने वाले इस मैच से पहले टीम अपने अहम खिलाड़ियों को आराम दे सकती है.

मुंबई की प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड, नैथन कूलटर नाइल, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन – डेविड वॉर्नर, ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन





Source link