हाेशंगाबाद19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा बीती रात का तापमान
ठंड अब तेज हाेने लगी है। रातें ज्यादा ठंडी हाे रही हैं। रात का तापमान 3.3 डिग्री कम हुआ है। रात का तापमान 15.1 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 18.4 डिग्री था।
इसी तरह दिन का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले तापमान 32.9 डिग्री था। यानी एक डिग्री तापमान कम हुआ। माैसम विभाग के अनुसार अब उत्तर से हवाएं आ रही हैं। इसलिए ठंड तेज हाे रही है। माैसम में बदलाव तेजी से हाे रहा है। रात और दिन का तापमान कम हाे रहा है।
शाम हाेते ही ठंड तेज हाेने लगती है। रात में ठिठुरन हाेने लगी है। जिले में इस बार बारिश अधिक हुई है। इससे भी माैसम इस बार ज्यादा ठंडा है। जिले की औसत बारिश का काेटा 52 इंच है लेकिन इस बार 54 इंच से ज्यादा बारिश हुई है।
माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार आने वाले दिनाें में तापमान और कम हाेगा। अगले 90 दिन यानी 30 जनवरी तक तेज ठंड रहेगी। हालांकि ठंड का असर फरवरी माह तक रहेगा लेकिन बर्फबारी जनवरी तक ज्यादा हाेने का अनुमान है। इसलिए ठंड अब तेज हाेने वाली है।
पचमढ़ी में बढ़ी ठंड
पचमढ़ी में रात का तापमान 14. डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 14 डिग्री था। दिन का तापमान 26 डिग्री रहा है। एक दिन पहले भी इतना ही तापमान था।