रेलवे न्यूज: लॉकडाउन के बाद पहली बार कल से दौड़ेगी इंदौर-पुणे ट्रेन, इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस बदले रूट से हुई रवाना

रेलवे न्यूज: लॉकडाउन के बाद पहली बार कल से दौड़ेगी इंदौर-पुणे ट्रेन, इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस बदले रूट से हुई रवाना


इंदौर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर-पुणे ट्रेन लॉकडाउन के बाद से ही बंद कर दी गई थी।

इंदौर-पुणे के बीच गुरुवार से एक बार फिर से ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी। ट्रेन सप्ताह में दीन दिन चलेगी। ट्रेन इंदौर से प्रति रविवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। जबकि पुणे से ट्रेन 6 नवंबर से शुरू होगी। पुणे से ट्रेन प्रति सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।

इंदौर-पुणे ट्रेन का यह रहेगा शेड्यूल

  • इंदौर से पुणे के लिए ट्रेन दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8.05 बजे पहुंचेगी।
  • पुणे से इंदौर के लिए ट्रेन दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8.30 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन में एक सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 11 स्लीपर और चार जनरल कोच रहेंगे।

आंदोलन ने बदला रूट

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के कारण इंदौर-दिल्ली ट्रेन वाया सवाई माधोपुर-जयपुर-रेवाड़ी होकर रवाना हुई। ट्रेन लगातार बदले हुए रूट से आवाजाही कर रही है। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार ट्रेन गुरुवार को भी परिवर्तित रूट से ही चलेगी।



Source link