इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रंजीत पर पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करवा दिया था।
करवाचौथ पर पत्नी के ससुराल नहीं आने से दुखी पति ने रात में जहर खाकर जान दे दी। युवक पत्नी के मायके से ससुराल नहीं लौटने के कारण तनाव में चल रहा था। इतना ही नहीं उसके खिलाफ पत्नी ने मारपीट की रिपोर्ट भी एरोड्रम थाने में दर्ज करवाई थी। एरोड्रम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि रंजीत ने जहर खाकर जान दी है। कुछ समय पहले उसके सास-ससुर आए थे और पत्नी को लेकर चले गए थे। जाते-जाते उन्होंने थाने पर मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी थी। वह अपनी पत्नी को वापस लाने की कोशिश कर रहा था। उसे नहीं ला पाया तो दुखी होकर उसने जान दे दी।