IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने बनाई फाइनल में जगह
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह, 10 नवंबर को खेलेगी फाइनल
- News18Hindi
- Last Updated:
November 5, 2020, 11:29 PM IST
दिल्ली ने चुनी पहले गेंदबाजी
आईपीएल में पिछले 26 में से 20 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते थे और इसलिए अय्यर ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी सौंपने में कोई देर नहीं लगायी. डिकॉक ने डेनियल सैम्स के पहले ओवर में तीन चौकों की मदद से 15 रन जुटाये लेकिन रोहित शर्मा चोट से उबरने के बाद लगातार दूसरे मैच में नाकाम रहे. अश्विन ने खूबसूरत ऑफ ब्रेक पर रोहित को पगबाधा आउट कर दिया. रोहित ने आईपीएल में सर्वाधिक 13 बार शून्य पर आउट होने के हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल के रिकार्ड की बराबरी की.
डिकॉक-सूर्यकुमार की गजब बल्लेबाजीडिकॉक ने अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखे और नये बल्लेबाज सूर्यकुमार ने उनका पूरा साथ दिया जिससे मुंबई ने पावरप्ले में स्कोर एक विकेट पर 63 रन पर पहुंचाया. सूर्यकुमार ने अश्विन को निशाने पर रखकर उन पर दो छक्के लगाये लेकिन इस आफ स्पिनर ने डिकॉक को हवा में लहराता कैच देने के लिये मजबूर किया. डिकॉक ने पांच चौके और एक छक्का लगाया. लेकिन बीच के ओवरों में केवल 15 रन बने तथा सूर्यकुमार और कीरोन पोलार्ड पवेलियन लौटे. नॉर्खिया ने सूर्यकुमार को पवेलियन भेजा जिन्होंने सीमा रेखा पर कैच देने से पहले मिडविकेट पर दर्शनीय चौके से अर्धशतक पूरा किया था. अश्विन ने पोलार्ड को खाता भी नहीं खोलने दिया.
ईशान किशन की बेहतरीन पारी
किशन ने इसके बाद ‘गियर’ बदले. किशन का रबाडा पर डीप स्क्वायर लेग पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था. क्रुणाल भी नॉर्खिया पर छक्का जड़कर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आसान कैच दे बैठे. सैम्स के 18वें ओवर में हार्दिक ओर किशन ने छक्के लगाये. हार्दिक ने रबाडा और नॉर्खिया पर दो छो छक्के जड़कर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ दिया. किशन ने नॉर्खिया की पारी की आखिरी गेंद छक्के के लिये भेजकर अपना अर्धशतक पूरा किया.
IPL 2020: पहली गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा, ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया कि नहीं आएगा यकीन
दिल्ली के टॉप ऑर्डर का सरेंडर
दिल्ली की शुरुआत बेहद ही खराब रही. ओपनर पृथ्वी शॉ ने दूसरी ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. बोल्ट की आउट स्विंगर पर उन्होंने डिकॉक को कैच दिया. पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर रहाणे भी 0 पर आउट हो गए. अगले ओवर में बुमराह ने शिखर धवन को 0 पर बोल्ड कर दिया. कप्तान अय्यर भी 13 ही रन बना सके. ऋषभ पंत ने महज 3 रन बनाए. ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस ने 65 और अक्षर पटेल ने 43 रनों की पारी खेल दिल्ली का सम्मान बचाया. दिल्ली की ये टीम हार चुकी है लेकिन उसके पास अब भी फाइनल में पहुंचने का मौका है. दिल्ली अब दूसरे क्वालिफायर में हैदराबाद और बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी.