दीपावली पर बदली यातायात व्यवस्था: त्योहार के चलते राजबाडा पर दोपहर 2 बजे के बाद नहीं चलेंगी सिटी बसें

दीपावली पर बदली यातायात व्यवस्था: त्योहार के चलते राजबाडा पर दोपहर 2 बजे के बाद नहीं चलेंगी सिटी बसें


इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजबाड़ा पर रविवार को लगा जाम

  • राजबाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्शन
  • चार पहिया वाहन, रिक्शा के लिए भी रास्ता हुआ बंद

दीपावली पर शहर के मध्यक्षेत्र और राजबाड़ा पर लगने वाले मार्केट और यहां आने वाली भीड को देखते हुए पुलिस ने यहां के ट्रैफिक में त्योहारों के चलते डायवर्शन किया है। अब दोपहर 2 बजे के बाद राजबाड़ा से सिटी बसें नहीं गुजर सकेंगी। यही नहीं राजबाड़ा क्षेत्र से कारों, रिक्शा सहित सभी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के गुजरने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं इसके पहले रविवार को राजबाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

शहर में धनतेरस और दीपावली पर राजबाड़ा चौक पर सबसे ज्यादा भीड़ लगती है। यहां आसपास के मार्केट में शहर के सभी हिस्सों से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस दौरान राजबाड़ा एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों और जवाहर मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। जिससे यहां ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ती है। इस स्थिति से बचने के लिए यातायात विभाग ने राजबाड़ा और आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके चलते त्योहारों तक राजबाड़ा एवं जवाहर मार्ग पर दोपहर 2 बजे से बाजार बंद होने तक सिटी बसों का आना रोक दिया गया है।

यहां से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली सिटी बसें इस दौरान नगर निगम चौराहा, मृगनयनी चौराहा, हरसिद्धी, राजमोहल्ला चौराहा से होकर डायवर्ट किए गए मार्ग पर चलेगी। राजबाड़ा एवं जवाहर मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव होने पर चार पहिया वाहन तथा ऑटो रिक्शा को परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा। दो पहिया वाहन इस रोड पर पहले की तरह चलेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से वाहन निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही खडे करने के लिए आग्रह किया था। इसके साथ ही व्यापारियों से भी निवेदन किया है कि वे त्योहारों के दौरान पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर अपनी दुकानों पर जाएं।

वाहन होते रहे गुत्थमगुत्था

वहीं दीपावली के पहले राजबाड़ा क्षेत्र में रविवार को भी बड़ी संख्या में शहरवासी खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान यहां पर पूरे समय जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों को निकलने में इस दौरान काफी समय लग रहा था।



Source link