जबलपुरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोहलपुर पुलिस द्वारा आरोपी रत्नेश कोष्टा से जब्त पिस्टल व कारतूस
- गोहलपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के पास से एक पिस्टल व कारतूस जब्त
गोहलपुर पुलिस ने बुधवार को एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास के एक पिस्टल व कारतूस जब्त किया। उसे हाट बाजार दमोह नाका बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। वह पिस्टल लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। हवा में पिस्टल लहरा रहा था, तभी पुलिस पहुंची और उसे दबोच लिया। टीआई आरके गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम दमोह नाका बस स्टैंड के पास निजी अस्पताल रोड पर पहुंची थी। वहां खेरमाई मंदिर के पास बस्ती नम्बर एक गोहलपुर निवासी रत्नेश कोष्टा उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से पिस्टल जब्त किया गया। पिस्टल की मैगजीन में एक राउंड लगा था। पिस्टल के बावत उससे पूछताछ की जा रही है। उसने 20 हजार रुपए में पिस्टल खरीदना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।