वाहन चोर को गिरफ्तार: चोर से 4 बाइक बरामद, 6 साल पहले अपने मकान मालिक की भी चुराई थी

वाहन चोर को गिरफ्तार: चोर से 4 बाइक बरामद, 6 साल पहले अपने मकान मालिक की भी चुराई थी


भोपाल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोहेफिजा पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 4 मोटर साइकिल बरामद की हैं। आरोपी ने 6 साल पहले अपने मकान मालिक की भी एक बाइक चोरी की थी। कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक सुदीप्ति अस्पताल, रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे हैदरगढ़, विदिशा निवासी मोहम्मद बाबर खान से पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की थी।

वीडीपी पोर्टल पर चैक करने पर गाड़ी अक्टूबर 2014 में चोरी होने की जानकारी मिली। पूछताछ में बाबर ने स्वीकार किया कि उसने मकान मालिक राजेश बंसल के घर से बाइक चोरी की थी। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने शहर के अलग-अलग स्थानों से 4 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चार बाइक बरामद की हैं।



Source link