भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बगरौदा की एग्रोटेक कंपनी से 80 क्विंटल गेहूं लेकर ट्रक चालक और क्लीनर फरार हो गए। इसका खुलासा तब हुआ, जब दोनों गेहूं लेकर छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव नहीं पहुंचे। कंपनी के कर्मचारी ने इसकी शिकायत कटारा हिल्स पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
एसआई राकेश नरवरिया ने बताया कि पुलिस ने ये कार्रवाई 35 वर्षीय खुलेश वर्मा की शिकायत पर की है। राजनंदगांव निवासी खुलेश ने बताया कि 4-5 नवंबर को उन्हें एक कॉल आया था। कॉलर ने उनसे 80 क्विंटल गेहूं (बीज) लोड कराने के लिए कहा। बगरौदा स्थित एग्रोटेक कंपनी से उन्होंने गेहूं ट्रक पर लोड करवा दिया। ट्रक को राजनंदगांव पहुंचना था। तय समय पर भी जब ट्रक नहीं पहुंचा तो उन्होंने ड्राइवर को कॉल किया। पता चला कि उसका नंबर स्विच ऑफ था। काफी कोशिशों के बाद भी जब ड्राइवर और कंडक्टर नहीं मिले तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की थी।