आईपीएल के अगले सीजन 8 की बजाय 9 टीमें हो सकती हैं (फोटो क्रेडिट: आईपीएल ट्विटर हैंडल )
नई टीम की एंट्री होने के कारण बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल के 14वें सीजन से पहले एक बड़ी नीलामी भी आयोजित कर सकती है
- News18Hindi
- Last Updated:
November 11, 2020, 11:51 AM IST
रिपोर्ट के अनुसार पहले से ही शायद बीसीसीआई के अधिकारी फ्रेंचाइजियों के संपर्क में हैं. बीसीसीआई के ही एक सूत्र के अनुसार एक बड़ी नीलामी की योजना बनाई जा रही है, क्योंकि अगले सीजन में एक नई टीम की एंट्री हो सकती है. ऐसे में इस टूर्नामेंट में 8 की बजाय 9 टीमें हो सकती है.
वित्तीय संतुलन बनाने के लिए उठाया जा सकता है बड़ा कदम
यह कदम कोरोना वायरस के कारण हुए नुकसान के बाद वित्तीय संतुलन को बनाए के लिए उठाया जा सकता है. ऐसी भी संभावना है कि आईपीएल की नौवी फ्रेंचाइजी अहमदाबाद से जुड़ी हो सकती है. हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि आईपीएल 2021 के लिए चर्चा सही समय पर होगी.यह भी पढ़ें :
IPL 2020: मुंबई-दिल्ली नहीं, 8वें स्थान पर रहने वाली RR का गेंदबाज है सबसे वैल्यूएबल खिलाड़ी
अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली की अनदेखी तस्वीर, टूथ ब्रश से जूते साफ करते आए नजर
आईपीएल 2020 के खिताबी मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीता. इसी के साथ मुंबई आईपीएल के इतिहास में पांच खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया था. मुंबई ने 8 गेंद पहले ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली.