मिलावटी मावा का खेल: अंबाह से ग्वालियर तक बस की छत पर छुपा रखा था पांच डलिया मावा, पकड़ा

मिलावटी मावा का खेल: अंबाह से ग्वालियर तक बस की छत पर छुपा रखा था पांच डलिया मावा, पकड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

gwalior26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर। मुरैना के अंबाह से बस की छत पर छुपाकर ला रहे मावा को गोला का मंदिर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा हैँ मावा की पांच डलिया छुपाकर बस की छत पर रखी गई थीं। पुलिस ने तत्काल खाद‌य विभाग को मामले की सूचना देकर जांच दी। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर की है। खादय विभाग ने मावा की सैंपलिंग कराई है। फिलहाल मावा निगरानी में लिया है।

डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया ने बताया कि 11 बजे सूचना मिली थी कि अम्बाह से ग्वालियर आ रही बस में नकली मावा ग्वालियर मावा मंडी में बिक्री करने के लिए लाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना मिलते ही फूड विभाग की टीम व थाना गोला का मंदिर पुलिस सूचना दी गई। गोला का मंदिर चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी समय मुरैना की ओर से आ रही बस को रोककर तलाशी ली तो बस की छत पर पांच डलिया मावा रखा मिला। फूड विभाग व पुलिस ने मावा को अपनी जब्ती में लेकर दो मावा उनका होने का दावा कर रहे 2 युवकों को थाना लाकर पूछताछ की है। साथ ही फूड विभाग ने जब्त मावा की सैंपलिंग करने के बाद मावा को निगरानी में लिया है।

त्योहार के नजदीक बढ़ गए मामले

अभी हाल ही 5 दिन में मावा और दूध की सैंपलिंग के कई मामले सामने आए हैं। कोरोना के चलते 4 महीने से खामोश बैठे नकली दूध, मावा व मसाला के माफिया बाहर आ गए है। त्योहार के मौसम को वह पूरी तरह भुनाने में लग गए हैं।



Source link