आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी बेस्ट आईपीएल टीम (साभार-आकाश चोपड़ा इंस्टाग्राम)
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के समापन के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व खिलाड़ी अपनी बेस्ट IPL 2020 टीम फैंस से साझा कर रहे हैं, आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भी इसका ऐलान किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 13, 2020, 3:43 PM IST
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 खत्म हो चुका है, मुंबई इंडियंस ने इसपर कब्जा कर लिया है. अब टूर्नामेंट के बाद पूर्व क्रिकेटर अपनी बेस्ट टीम चुन रहे हैं और ऐसा ही कुछ आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भी किया है. इस मशहूर कमेंटेटर ने आईपीएल 2020 की बेस्ट टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं दी है. आकाश चोपड़ा की टीम बेहद ही दिलचस्प है, जिसमें 4 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अनकैप्ड हैं. यानि उन्होंने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. आइए डालते हैं आकाश चोपड़ा की आईपीएल 2020 टीम पर एक नजर.
चोपड़ा ने राहुल-धवन को बनाया ओपनर
आकाश चोपड़ा ने अपनी बेस्ट आईपीएल 2020 टीम का ओपनर केएल राहुल और शिखर धवन को चुना है. इन दोनों बल्लेबाजों ने 600 रनों का आंकड़ा पार किया. पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए, वहीं शिखर धवन ने 17 मैचों में 618 रन ठोके. धवन ने आईपीएल 2020 में 2 शतक लगाए. केएल राहुल की टीम पंजाब प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी लेकिन इसके बावजूद आकाश चोपड़ा ने उन्हें ही इस सीजन की बेस्ट टीम का कप्तान चुना है.
चोपड़ा ने राहुल-धवन को बनाया ओपनर