India vs Australia: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ पहला टेस्ट मैच ही खेलेंगे (फोटो- विराट कोहली इंस्टाग्राम)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करने से पहले भारतीय टीम को दो टूर मैच खेलने होंगे, मगर पहले टूर मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) के खेलने की उम्मीद कम है.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 14, 2020, 8:40 AM IST
पहला टूर मैच 6 से 8 दिसंबर को सिडनी में और फिर दूसरा मैच डे नाइट खेला जाएगा, जो 11 से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस मैच के लिए 19 खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें टेस्ट कप्तान टिम पेन, जो बर्न्स, ट्रेविस हेड, जेम्स पैटिंसन भी शामिल हैं.
पहला टूर मैच और टी20 सीरीज साथ साथ होंगे, जिस वजह से कोहली और बुमराह पहले टूर के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, मगर इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सामने चेतेश्वर पुजारा की चुनौती होगी, जिन्होंने 2018 – 2019 में कुल 521 रन बनाए थे. स्टार गेंदबाज आर अश्विन, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हनुमा विहारी, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और ऋषभ पंत भी टूर मैच में मैदान पर नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस की जर्सी में पाकिस्तान सुपर लीग खेलने पहुंचा रोहित शर्मा की टीम का खिलाड़ी
वहीं कोहली, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, बुमराह और मोहम्मद शमी दूसरे टूर मैच में नजर आ सकते हैं. कप्तान कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के अलावा सिर्फ पहला टेस्ट मैच ही खेल पाएंगे. इसके बाद वह भारत लौट आएंगे, क्योंकि जनवरी के शुरुआत में कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है.