एश्टन एगर ने अक्टूबर-नवंबर में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मैचों में 10 विकेट लिए थे (फोटो क्रेडिट: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया)
27 साल के एश्टन एगर (Ashton Agar) पिछली गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के दोनों फॉर्मेट में खेले थे, लेकिन सितंबर में इंग्लैंड के दौरे पर वनडे टीम में जगह नहीं बना सके थे.
एगर ने अक्टूबर-नवंबर में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मैचों में 10 विकेट लिए. उन्होंने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा कि मैंने तीन शील्ड मैचों में 150 ओवर के करीब गेंदबाजी की. मैंने कुछ कठिन विकेटों पर भी गेंदबाजी की. उन्होंने कहा कि अच्छे विकेट पर बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करने के बारे में सोचने के बाद आपको वनडे और टी20 सीरीज में वास्तव में सहायता मिलती है.
यह भी पढ़ें:
जानिए अब तक किन भारतीय क्रिकेटर्स को मिला पितृत्व अवकाश और किस की छुट्टियां हुई नामंजूरदिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने शेयर की रोमांटिक अंडर वाटर फोटो, फैंस ने दिया गजब का रिएक्शन
एगर हालांकि साउथ अफ्रीका में मार्च में 50 ओवर का मैच खेलने के बाद वनडे में नहीं खेले हैं, क्योंकि इसके बाद कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण स्थानीय लॉकडाउन लग गया था. उन्होंने कहा कि हां मैंने काफी समय से सफेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन मुझे इससे ज्यादा चिंता नहीं है. वनडे टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है. मैंने टी20 क्रिकेट के लिए खुद के चयन के लिए सबकुछ कर दिया है. मैं इस प्रारूप में ज्यादा आत्मविश्वास से भरा महसूस करता हूं. एगर ने 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30 विकेट चटकाए हैं, जबकि अपने करियर में 13 वनडे में 10 विकेट हासिल किए हैं.