दहेज का लालच: सोने की चेन व पांच लाख मांग रहे थे, बेटा हुआ फिर भी नहीं रुकी प्रताड़ना, जबलपुर में महिला ने पति-ससुर पर दर्ज कराया केस

दहेज का लालच: सोने की चेन व पांच लाख मांग रहे थे, बेटा हुआ फिर भी नहीं रुकी प्रताड़ना, जबलपुर में महिला ने पति-ससुर पर दर्ज कराया केस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • They Were Asking For A Gold Chain And Five Lakh Rupees, The Son Did Not Stop Harassing, The Woman Lodged An FIR Against Her Husband And Father in law In Jabalpur

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • चरगवां की घटना, दो वर्ष पहले हुई थी शादी

चरगवां थाने में महिला ने पति व ससुर के खिलाफ प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। महिला की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। पति व ससुर उस पर मायके से सोने की चेन और पांच लाख रुपए लाने को कहते थे। तीन महीने पहले बेटा हुआ, तब भी व्यवहार नहीं बदला। बुधवार शाम वह बेटे को दवा पिला रही थी, तभी पति पहुंचा और दवा नहीं पिलाने का ढंग कहते हुए मारपीट करने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया।

जून 2018 में हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार पटी निवासी नंदनी साहू की शादी जून 2018 को संजय साहू से हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। बावजूद पति संजय छोटी-छोटी घरेलू बातों लेकर मारपीट करता था। नंदनी ने पति के व्यवहार के बारे में मायके में मां-पिता को बताया। दोनों ने बेटी के ससुराल पहुंच कर समझाया।

तीन महीने हुआ था बेटा
तीन महीने पहले उसने बेटे को जन्म दिया। एक माह पहले ससुर डालचंद और पति संजय साहू ने उस पर मायके से सोने की चेन और पांच लाख रुपए लाने का दबाव डालने लगे। धमकी दी कि ऐसा नहीं करने पर वह साथ नहीं रखेंगे। नंदनी ने मां को बताई। उसकी मां पटी चरगवां बेटी के घर आई। उसने पति को समझाया। इसके बाद पति संजय उसे लेकर चरगवां में अलग मकान लेकर रहने लगा।

15 दिन पहले गांव लौटा था
15 दिन पहले संजय वापस पटी गांव ले गया। वह बुधवार को बेटे को दवा पिला रही थी। पति पहुंचा और दवा नहीं पिलाने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस ने नंदनी की शिकायत पर पति व ससुर के खिलाफ धारा 498ए, 323, 34 भादवि 3, 4 दहेज एक्ट का केस दर्ज कर जांच में लिया है।



Source link