- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Weather, Winter News Update; Minimum Temperature To Rise In Madhya Pradesh Capital Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में दिन और रात के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। न्यू मार्केट में सेल्फी लेती लड़कियां।
- अभी दो-तीन दिन इसी तरह मौसम में ठंडक रहेगी
- 2 दिसंबर के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी
निवार तूफान का असर अब मध्यप्रदेश में भी पूरी तरह खत्म हो गया है। इसी कारण तापमान में कुछ ठंडक होने के साथ ही सामान्य हो गया है। प्रदेश में शनिवार-रविवार की रात की बात की जाए तो पचमढ़ी सबसे ठंडी रही। यहां पर रात का पारा 0.8 डिग्री गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। पचमढ़ी में तीन दिन से लगातार तापमान में गिर रहा है।
तीन दिन में यह करीब 3 डिग्री लुढ़क चुका है। हालांकि राजधानी भोपाल में रात का पारा एक डिग्री चढ़कर 12.4 डिग्री तक पहुंच गया। एक दिन पहले यह 11.4 डिग्री सेल्सियस था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने बताया ने बताया कि दो दिन तक इसी तरह मौसम रहेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।

प्रदेश के शहरों का तापमान
मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण अंडमान सागर के पास निम्न दाब क्षेत्र विकसित हो चुका है, जिसके 2 दिसंबर के आसपास तमिलनाडु तट पर पहुंचने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ मध्य-क्षोभ मंडल की पछुवा हवाओं के बीच है। यह ईरान से शुरू हो चुका है, जो मंगलवार की सुबह तक पाकिस्तान पहुंच जाएगा। साथ ही पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उप हिमालयी प. बंगाल क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। इसके कारण गर्मी बढ़ेगी।

प्रदेश के शहरों का तापमान
चार प्रमुख शहरों का तापमान
प्रदेश के चार प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें, तो भोपाल में रात का पारा सबसे ज्यादा 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ग्वालियर में सबसे कम 8.9 डिग्री तक आ गया। हालांकि जबलपुर में दिन का तापमान चारों शहरों की तुलना में अधिक रहा।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| भोपाल | 26.5 | 12.4 |
| इंदौर | 25.2 | 11.7 |
| ग्वालियर | 27.1 | 8.9 |
| जबलपुर | 27.8 | 11.3 |